बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Premier League : लिवरपूल को बड़ा झटका, इब्राहिमा कोनाते ने क्लब छोड़ने का फैसला किया

Premier League: Major Blow for Liverpool as Ibrahima Konaté Decides to Leave Club

लिवरपूल : (Liverpool) लिवरपूल एफसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके स्टार सेंटर-बैक इब्राहिमा कोनाते (star center-back, Ibrahima Konaté) इस गर्मी में अनुबंध समाप्त होने के बाद क्लब छोड़ देंगे। क्लब और खिलाड़ी के बीच नए अनुबंध को लेकर बातचीत सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते कोनाते ने अलग होने का फैसला किया।

हालांकि पिछले महीने फ्रांस के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने भरोसा जताया था कि नए अनुबंध पर सहमति बन जाएगी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।

कोनाते के जाने से लिवरपूल को बड़ा झटका लगा है। वह इस सत्र क्लब छोड़ने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद सलाह और एंडी रॉबर्टसन (Mohamed Salah and Andy Robertson) भी क्लब से अलग हो चुके हैं।

27 वर्षीय कोनाते ने वर्ष 2021 में लिवरपूल का दामन थामा था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्लब को प्रीमियर लीग, एफए कप और दो लीग कप खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लिवरपूल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इब्राहिमा कोनाते इस गर्मी में अनुबंध समाप्त होने के बाद क्लब छोड़ देंगे। क्लब ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

2024-25 के खिताबी सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोनाते का 2025-26 सत्र अपेक्षाकृत निराशाजनक रहा। उनकी फॉर्म में गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोनाते का नाम यूरोपीय चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint-Germain) (PSG) से जोड़ा जा रहा है और माना जा रहा है कि वह जल्द ही फ्रांसीसी क्लब के साथ जुड़ सकते हैं।