मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी

कई तालिबान लड़ाके मारे गए
इस्लामाबाद : (Islamabad)
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगान सीमा के पास गुलिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान लड़ाकों (Afghan Taliban fighters in the Gulistan sector) के हमले की कोशिश को विफल कर दिया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में कई तालिबान लड़ाके मारे गए। सीमा पर गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाके में हुई आक्रामकता की कोशिश का तुरंत जवाब दिया और अफगान तालिबान लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान लड़ाकों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल सीमा पर पूरी तरह सतर्क और चौकस हैं।

सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार (Information Minister Attaullah Tarar) ने कहा कि यह घटनाक्रम तब हुआ जब पाकिस्तान ने इस सप्ताह की शुरुआत में तालिबान शासन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों की कोशिश के जवाब में अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए। इससे पहले अफगानिस्तान से देश के हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद पाकिस्तान ने आठ ड्रोन मार गिराए।