मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार

सरकार हरसंभव मदद करेगी
नांदेड : (Nanded)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें किसी भी स्थिति में बेसहारा नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

खेतों में पहुंचकर फसल का लिया जायजा

सुनेत्रा पवार ने शनिवार को नांदेड जिले के लोहा तालुका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सोनखेड़ में बारूल फाटा के पास किसान संदीप रामराव जायभाय के खेत में पहुंचकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया। उन्होंने किसान से 9 जुलाई को बोई गई सोयाबीन की फसल की वर्तमान स्थिति, फसल की वृद्धि, संभावित उत्पादन और बारिश की कमी से हुए असर की जानकारी ली।

किसानों की रोजमर्रा की समस्याएं भी जानीं

खेत की मेड़ पर किसानों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने फसल नुकसान के साथ पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता और परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों की शिक्षा, पशुओं के लिए चारा और परिवारों की आजीविका भी सरकार के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं।

प्रशासन को स्थिति की समीक्षा के निर्देश

जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद सुनेत्रा पवार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार के स्तर पर उठाया जाएगा तथा आवश्यक सहायता और उपायों के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

‘मराठवाड़ा की बेटी हूं’

किसानों से बातचीत के दौरान सुनेत्रा पवार ने कहा, “मैं मराठवाड़ा की बेटी हूं और यहां के किसानों की मुश्किलों को समझती हूं। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि किसी भी किसान को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि अनिश्चित बारिश, फसल नुकसान और उससे उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों के बीच सरकार किसानों के साथ खड़ी है।