बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

London : प्रीमियर लीग के रिकॉर्डधारी जेम्स मिल्नर ने फुटबॉल को कहा अलविदा

London: Premier League Record-Holder James Milner Bids Farewell to Football

लंदन : (London) इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर जेम्स मिल्नर (Former England midfielder James Milner) ने 40 वर्ष की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 24 वर्षों लंबे प्रीमियर लीग करियर का भी अंत हो गया। मिल्नर ने वर्ष 2019 में लिवरपूल को यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले तीन सत्रों से ब्राइटन एंड होव एल्बियन (Brighton & Hove Albion) का हिस्सा रहे मिल्नर ने अपने करियर की शुरुआत अपने बचपन के पसंदीदा क्लब लीड्स यूनाइटेड से की थी। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल के लिए खेलते हुए तीन प्रीमियर लीग खिताब जीते। इनमें दो खिताब मैनचेस्टर सिटी और एक लिवरपूल के साथ शामिल है।

फरवरी, 2026 में ब्राइटन की ओर से ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने प्रीमियर लीग में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने करियर का समापन 658 प्रीमियर लीग मैचों के साथ किया।

संन्यास की घोषणा करते हुए जेम्स मिल्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्रीमियर लीग में 24 सत्र खेलने के बाद मुझे लगता है कि अब अपने खेल करियर को विराम देने का सही समय आ गया है। 16 वर्ष की उम्र में लीड्स यूनाइटेड के लिए पदार्पण करने और प्रीमियर लीग का सबसे युवा गोल स्कोरर बनने के बाद मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी यात्रा इतनी शानदार होगी।”

जेम्स मिल्नर (James Milner) को प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे भरोसेमंद और बहुमुखी खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनका करियर इंग्लिश फुटबॉल के सबसे सफल और लंबे करियरों में से एक माना जाएगा।