बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jammu : यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू तवी-मुंबई सीएसएमटी सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन


Jammu: Operation of Jammu Tawi-Mumbai CSMT Superfast Summer Special Train for Passenger Convenience

जम्मू : (Jammu) गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल (Jammu Division of Northern Railway) ने जम्मू तवी से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Jammu Tawi to Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) (सीएसएमटी) तक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन 7 जून, 2026 को रात 12 : 30 बजे जम्मू तवी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। यह पूर्णतः आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (superfast special train) होगी, जिसमें कुल 21 कोच लगाए गए हैं।

ट्रेन की संरचना में 2 फर्स्ट एसी कम्पोजिट, 12 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, स्लीपर तथा 2 दिव्यांगजन सहित सामान्य श्रेणी के कोच शामिल किए गए हैं, जिससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन मार्ग में पठानकोट जंक्शन, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन और दादर स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे ने लुधियाना, अंबाला कैंट, आगरा कैंट, झांसी, भोपाल, इटारसी और भुसावल स्टेशनों पर ट्रेन की तकनीकी जांच (सीटीएस) तथा जल आपूर्ति (वाटरिंग) की विशेष व्यवस्था भी की है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।