बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल को मिला मौका


Mumbai: Virat Kohli out of Afghanistan ODI series; Yashasvi Jaiswal gets the call-up

मुंबई : (Mumbai) भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (India’s star batter Virat Kohli) आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल 2026) में को खिताब दिलाने वाले अभियान के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

उनकी जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया (“BCCI Honorary Secretary Devajit Saikia) ने जानकारी दी है कि भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।”

अफगानिस्तान के खिलाफ यह वनडे सीरीज तीन मैचों की होगी और इसकी शुरुआत 13 जून से होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।

विराट कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट (Virat Kohli now plays only ODI cricket for India) खेलते हैं। वे पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका पिछला वनडे मैच जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में था।

आईपीएल 2026 में कोहली शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.84 रही। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए तथा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा।

वहीं, यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था। अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। दिसंबर 2025 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 116 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक लगाया था।