
मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (Shiv Sena) (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (chief Uddhav Thackeray) ने शनिवार को कहा कि केंद्र को उन युवाओं की बात सुननी चाहिए, जो परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (leader Sanjay Raut) ने ठाकरे का संदेश साझा किया, जिसमें कहा गया कि युवा देश के भविष्य हैं और वे भीषण गर्मी में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें न्याय से वंचित रखना और कॉकरोच कहकर संबोधित करना गलत है।
