बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jaipur : गवर्नर में दिखी आर्थिक संकट से जूझते भारत की प्रेरक कहानी


Jaipur: 'Governor' – An Inspiring Story of India Grappling with Economic Crisis

जयपुर : (Jaipur) देशभर में शुक्रवार को रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म गवर्नर (Governor) की विशेष स्क्रीनिंग जयपुर में आयोजित की गई। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों, सिनेमा प्रेमियों और अतिथियों ने फिल्म की विषयवस्तु, अभिनय और प्रस्तुति की सराहना की। भारत के 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक प्रभावशाली पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा है, जो देश को आर्थिक संकट से उबारने की कहानी को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है।

फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpayee) ने आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) की केंद्रीय भूमिका निभाई है, जबकि अदा शर्मा युवा पत्रकार और मधु ने उनकी पत्नी के संवेदनशील किरदार को जीवंत किया है। निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने 90 के दशक के आर्थिक और राजनीतिक माहौल को यथार्थवादी अंदाज में पर्दे पर उतारा है।

लेखकों शुभेंदु भट्टाचार्य, रवि असरानी और सौरभ भारत (Writers Shubhendu Bhattacharya, Ravi Asrani, and Saurabh Bharat) ने अर्थशास्त्र जैसे जटिल विषय को आम दर्शकों के लिए सहज और रोचक बनाया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और सहायक कलाकारों का अभिनय भी कहानी को मजबूती प्रदान करता है।

फिल्म न केवल भारत के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को सामने लाती है, बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और कठिन परिस्थितियों में लिए गए निर्णयों की प्रेरक कहानी भी कहती है। समीक्षकों के अनुसार ‘गवर्नर’ इस वर्ष की प्रभावशाली और विचारोत्तेजक फिल्मों में शामिल होने की क्षमता रखती है।