बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ambernath : पार्किंग विवाद: महिला पर लगा बाइक फूंकने का आरोप


Ambernath: Parking Dispute – Woman Accused of Torching Motorcycle

अंबरनाथ : (Ambernath) अंबरनाथ से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज पार्किंग के विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया। अंबरनाथ पूर्व (Ambernath East) के एक नामी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कथित तौर पर एक महिला ने गुस्से में आकर एक दोपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते यह आग इतनी भड़क गई कि इसकी चपेट में आकर पांच गाड़ियां जलकर राख हो गईं। गुरुवार तड़के हुई इस वारदात से पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया है।

विवाद और घटना की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ‘दीप्ती स्काईसिटी’ हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (‘Deepti Skycity’ housing complex) की है। यहां रहने वाले सनी रामसिंघानी (Sunny Ramsinghani) का अपनी ही इमारत में रहने वाली एक महिला के साथ दोपहिया वाहन पार्क करने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी आपसी रंजिश और गुस्से के चलते गुरुवार तड़के करीब 2 बजे उस महिला ने रामसिंघानी की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। बाइक में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसने पल भर में विकराल रूप ले लिया और पार्किंग में खड़े दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस रिहायशी इलाके में लगी आग के कारण हर्षद पिंगले की एक वैगनआर कार और बाइक, साथ ही अर्जुन पांडे की टाटा नेक्सॉन कार और एक्टिवा स्कूटर (WagonR car and a bike belonging to Harshad Pingle, and a Tata Nexon car and an Activa scooter belonging to Arjun Pandey) सहित कुल पांच वाहन पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए। इस हादसे में वाहन मालिकों को लाखों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

सीसीटीवी फुटेज और पुलिसिया कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद जब पीड़ित वाहन मालिकों और सोसायटी के लोगों ने परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला, तो उसमें एक महिला संदिग्ध हालत में घटनास्थल के आसपास घूमती हुई नजर आई। इस फुटेज को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, शिवाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिला की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।