बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Vadodara : गुजरात के वडोदरा में बस हादसा, छह की मौत, 31 घायल

Vadodara: Bus accident in Vadodara, Gujarat; six killed, 31 injure

वडोदरा : (Vadodara) गुजरात के वडोदरा शहर के कोटंबी स्टेडियम (Kotambi Stadium in Vadodara, Gujarat) के पास आज तड़के करीब चार बजे सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 31 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 9 साल का लड़का भी शामिल है। घायलों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की यह लग्जरी बस (Balaji Travels luxury bus) सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, वडोदरा फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंचे।

घायल यात्री बंसीलाल ने बताया कि वह काम के सिलसिले में राजस्थान से सूरत जा रहा था। हादसे के समय वह सो रहा था। अचानक जोरदार टक्कर हुई और ऐसा लगा जैसे करंट लग गया हो। उसके साथ दो अन्य युवक भी बस में सवार थे।

एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने बताया कि सुबह 4:40 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 24 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 5 शवों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि कोई अन्य यात्री अंदर फंसा न हो। मृतकों के नाम की घोषणा आधिकारिक तौर पर अभी नही हुई है।