बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bengaluru : कांग्रेस की शह पर परिवार को बदनाम करने की हो रही साजिश: कुमारस्वामी

Bengaluru: Conspiracy to defame family orchestrated by Congress: Kumaraswamy

बंगलूरू : (Bengaluru) केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी (H.D. Kumaraswamy) ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (Karnataka Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बदनाम करने वाले पोस्टरों के पीछे सत्तारूढ़ कांग्रेस का समर्थन है।

बदनाम करने वाले पोस्टर लगे
पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसी गतिविधियां बंद हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अश्लील फिल्मों का प्रोपेगैंडा फैलाने और बदनाम करने वाले पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां बंद हो जाएंगी। लेकिन वह सोच नहीं बदली है।’ कुमारस्वामी ने उन पोस्टरों का जिक्र किया जिनमें दावा किया गया था कि उनके और उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी के पास 100 एकड़ जमीन है। उन्होंने इन आरोपों को भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया।

‘कौन-सी संपत्ति है?’
उन्होंने कहा, ‘पोस्टरों में लिखा गया है कि मेरे और निखिल के पास 100 एकड़ जमीन है। मैंने करीब 40 साल पहले अपनी मेहनत से 46 एकड़ जमीन खरीदी थी। इसके अलावा मेरे नाम पर और कौन-सी संपत्ति है?’ उन्होंने अपनी पत्नी और पूर्व विधायक अनीता कुमारस्वामी (MLA Anitha Kumaraswamy) का भी बचाव किया। कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पत्नी के पास जो 36-37 एकड़ जमीन है। वह कानूनी तरीके से खरीदी गई है। उनका आरोप है कि ऐसे पोस्टरों के जरिए लोगों को गुमराह करने और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।