बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Siwan : सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े की खबर भ्रामक: एसपी

Siwan: News of constable recruitment fraud misleading: SP

सीवान : (Siwan) केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board) (Constable Recruitment), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को नकल के पुर्जे उपलब्ध कराने संबंधी कुछ कथित न्यूज चैनलों में प्रसारित खबरों का पुलिस प्रशासन ने खंडन किया है।

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा (Superintendent of Police Puran Kumar Jha) ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही उनके नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम तत्काल परीक्षा केंद्र पहुंची। वहां अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तथा केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की जानकारी ली गई।

एसपी ने बताया कि केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने उक्त समाचार को पूरी तरह भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन बताया। इसके बाद परीक्षा समाप्ति के उपरांत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा प्रभारी की संयुक्त टीम गठित कर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि बायोमेट्रिक कर्मियों द्वारा किसी परीक्षार्थी को नकल सामग्री उपलब्ध कराई गई हो। जांच में आरोप पूरी तरह असत्य पाए गए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि कुछ कथित न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबरें पूर्णतः निराधार, भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें।