बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Vadodara : वडोदरा स्टेशन का होगा बड़ा कायाकल्प

Vadodara: Major Transformation Planned for Vadodara Station

वडोदरा : (Vadodara) पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल (Vadodara Division of Western Railway) में रेलवे आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके (Raju Bhadke) ने वडोदरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर चल रही यार्ड रीमॉडलिंग एवं ट्रैक आधुनिकीकरण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

डीआरएम राजू भडके ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य परिचालन सुरक्षा को मजबूत करना, प्लेटफॉर्म एवं लाइन क्षमता बढ़ाना, ट्रेन संचालन को अधिक कुशल बनाना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना पूरी होने के बाद वडोदरा स्टेशन भविष्य की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को संभालने में अधिक सक्षम होगा।

VDU आधारित आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होगी
यार्ड रीमॉडलिंग के तहत वर्तमान पैनल आधारित सिग्नलिंग प्रणाली को अत्याधुनिक विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) (Visual Display Unit) आधारित प्रणाली से बदला जा रहा है। नई तकनीक से ट्रेन संचालन की निगरानी और नियंत्रण अधिक तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय होगा। इससे मानवीय त्रुटियों में कमी आएगी तथा परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

डबल स्लिप डायमंड क्रॉसिंग हटेगी
रेलवे सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए स्टेशन यार्ड में मौजूद जटिल डबल स्लिप डायमंड क्रॉसिंग (double slip diamond crossing) को हटाया जाएगा। इससे ट्रैक संरचना सरल बनेगी, रखरखाव का खर्च कम होगा और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुचारु हो सकेगी।

प्लेटफॉर्म 4 और 5 का होगा विस्तार
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 की लंबाई बढ़ाकर उन्हें 22 एलएचबी कोच (22 LHB coaches) वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए उपयुक्त बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।

ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता बढ़ेगी
प्लेटफॉर्म 5 एवं 6 की लाइन को सीधे मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रेनों की अनुमत गति 10 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 30 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। वहीं लूप लाइन संख्या 04 और 05 पर गति सीमा 10 से बढ़ाकर 15 किमी प्रति घंटा की जाएगी। इससे ट्रेन संचालन अधिक तेज और समयबद्ध होगा।

नई स्टेबलिंग लाइन और स्टेशन मास्टर कार्यालय
परियोजना के तहत 350 मीटर लंबी नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के रखरखाव और पार्किंग की क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया स्टेशन मास्टर कार्यालय भी बनाया जाएगा।

हाई स्पीड रेल स्टेशन से जुड़ेगा नया प्लेटफॉर्म-7
वडोदरा में प्रस्तावित हाई स्पीड रेल स्टेशन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एनएचएसआरसीएल (NHSRCL) लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से नया प्लेटफॉर्म संख्या 7 विकसित करेगा। इस प्लेटफॉर्म को ट्रैवलेटर के माध्यम से वडोदरा रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को दोनों स्टेशनों के बीच सहज आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना की निविदा 23 जुलाई 2026 को खोली जाएगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूर्ण होने के बाद वडोदरा स्टेशन परिचालन गति, सुरक्षा, क्षमता और यात्री सुविधाओं के मामले में एक आधुनिक एवं भविष्य के लिए तैयार रेलवे हब के रूप में विकसित होगा।