
मुंबई : (Mumbai) बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने तहलका पत्रिका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल (Tehelka magazine’s founding editor, Tarun Tejpal) मामले में गोवा सरकार की अंतिम दलीलों पर 24 जून को सुनवाई करेगा। गोवा सरकार ने तेजपाल को 2021 में एक निचली अदालत की ओर से दुष्कर्म मामले में बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की हुई है। हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद मामले को 24 जून के लिए सूचीबद्ध किया है। उस दिन वह राज्य की ओर से अंतिम दलीलें सुनेगी।
