बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल

New Delhi: Telegram restored on Google Play Store

नई दिल्ली : (New Delhi) बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल (Multinational technology company Google) ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ (Telegram) को मंगलवार सुबह अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया। केंद्र सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है।

मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर बहाली से पहले ही यह संदेश ऐप कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया था। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक यह एप्पल के ‘प्ले स्टोर’ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का एप्पल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के मकसद से गूगल और एप्पल को 22 जून तक अपने प्लेटफॉर्म से ‘टेलीग्राम’ हटाने के निर्देश दिए थे।

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) के माध्यम से देशभर के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अब तक किसी धांधली की खबर नहीं है।