बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से हटे रयान कुक

New Delhi: Ryan Cook steps down as Netherlands men's cricket team head coach

नई दिल्ली : (New Delhi) नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रयान कुक (Ryan Cook) ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड (Netherlands Cricket Board) (केएनसीबी) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाल ही में उनके परिवार में दूसरे बच्चे के आगमन के बाद उन्होंने अपने परिवार को अधिक समय देने के लिए यह फैसला लिया है।

केएनसीबी के अनुसार, टीम के बल्लेबाजी कोच हीनो कुहन को अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और वह फिलहाल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रयान कुक मई 2022 से नीदरलैंड्स टीम के मुख्य कोच थे। उनके कार्यकाल में टीम ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। 2022 में जिम्बाब्वे में आयोजित टी20 विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में पहुंचकर नीदरलैंड्स ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

कुक के मार्गदर्शन में नीदरलैंड्स ने टी20 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (South Africa and Zimbabwe) जैसी टीमों को हराकर सभी को चौंकाया था। टीम सुपर-12 चरण तक पहुंची और 2024 टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी हासिल किया।

अपने इस्तीफे पर रयान कुक ने कहा, “नीदरलैंड्स पुरुष टीम का मुख्य कोच होना मेरे कोचिंग करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। टीम को पेशेवर स्तर तक पहुंचाने और मजबूत मूल्यों वाली प्रतिस्पर्धी टीम बनाने की यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि अब टीम को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो इस जिम्मेदारी को पूरा समय और पूरा ध्यान दे सके।

वनडे क्रिकेट में भी दिलाई बड़ी सफलताएं

कुक के नेतृत्व में नीदरलैंड्स ने 2023 में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड जैसी टीमों को हराया और 2011 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

विश्व कप 2023 में टीम ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं 2024 टी20 विश्व कप और 2026 संस्करण में भी टीम ने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दमदार खेल दिखाया।

वर्तमान में नीदरलैंड्स टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 में तीसरे स्थान पर है और 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।

कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने जताया आभार

नीदरलैंड्स कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, “रयान ने पिछले चार वर्षों में टीम और डच क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जुनून, पेशेवर रवैये और मजबूत टीम संस्कृति ने हमें कई यादगार सफलताएं दिलाईं।”

केएनसीबी ने सराहा योगदान

केएनसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हुइब वान वाल्सेम (Huib van Walsem) ने कहा कि रयान कुक ने सिर्फ राष्ट्रीय टीम ही नहीं, बल्कि डच क्रिकेट (Dutch cricket) की पूरी संरचना को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, “रयान ने खिलाड़ियों की गहराई बढ़ाने, मजबूत टीम संस्कृति विकसित करने, कोचिंग सिस्टम को बेहतर बनाने और जमीनी स्तर पर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने डच क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”