बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Seoul : दक्षिण कोरिया में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को रिश्वत मामले में सात साल जेल की सज़ा

Seoul: Wife of South Korean President Sentenced to Seven Years in Prison in Bribery Case

सियोल : (Seoul) दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी किम किओन ही (Kim Keon-hee, the wife of South Korea’s former President) को सरकारी नियुक्तियों और अन्य कामाें के बदले महंगे उपहार स्वीकार करने के मामले में शुक्रवार को सात साल जेल की सज़ा सुनाई गई।

दक्षिण कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी याेनहाॅप (South Korea’s state news agency Yonhap) के अनुसार, सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (Seoul Central District Court) ने उन्हें प्रभाव का इस्तेमाल कर रिश्वत लेने (ब्राइबरी) से जुड़े कानून का दोषी माना।

किम, पद से हटाए गए पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल (former President Yoon Suk-yeol) की पत्नी हैं। मामले की जांच कर रही विशेष अभियोजक (स्पेशल काउंसिल) मिन जूंग-की की टीम ने अदालत से उनके लिए साढ़े सात साल के कारावास की सजा सुनाने की मांग की थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, किम ने मार्च से मई 2022 के बीच एक निर्माण कंपनी के चेयरमैन से 10 करोड़ वॉन (करीब ₹61.36 लाख) से अधिक मूल्य के महंगे उपहार स्वीकार किए। इनमें वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स का महंगा नेकलेस भी शामिल था। आरोप है कि इसके बदले सरकारी नियुक्ति से जुड़ी सिफारिश का अनुरोध किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2022 में किम ने नेशनल एजुकेशन कमीशन (National Education Commission) की पूर्व प्रमुख ली बे-योंग से एक सरकारी पद पर नियुक्ति के एवज में सोने के कछुए के आकार का आभूषण लिया। इसके अलावा, सितंबर 2022 में एक उद्यमी से वैचेरॉन कॉन्स्टेंटिन की घड़ी और फरवरी 2023 में एक पूर्व अभियोजक से प्रसिद्ध कलाकार ली उफान (painting by renowned artist Lee Ufan) की पेंटिंग लेने के भी आरोप हैं।

विशेष अभियोजक की टीम ने यह भी आरोप लगाया कि 2022 में किम ने एक पादरी से 54 लाख वॉन मूल्य का डायर का हैंडबैग स्वीकार किया था। अगले वर्ष इस लेन-देन के सार्वजनिक होने के बाद दक्षिण कोरिया में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा कि किम ने राष्ट्रपति की पत्नी के रूप में अपनी स्थिति और प्रभाव का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया तथा प्रभाव के बदले महंगे उपहार स्वीकार किए।

गौरतलब है कि, पिछले महीने भ्रष्टाचार से जुड़े एक अलग मामले में अपीलीय अदालत भी किम किओन ही को चार साल की जेल की सज़ा सुना चुकी है।