बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सचिन मोहन अहीर बने महाराष्ट्र विधान परिषद् के उप सभापति

Mumbai: Sachin Mohan Ahir elected Deputy Chairman of the Maharashtra Legislative Council

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना शिंदे समूह के विधायक सचिन मोहन अहीर (Shiv Sena MLA Sachin Mohan Ahir) को बुधवार को एकमत से महाराष्ट्र विधान परिषद् का उप सभापति घोषित किया गया है। यह घोषणा विधान परिषद् के सभापति प्रो. राम शिंदे ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde), संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल सहित तमाम मंत्री, विधायक और अधिकारी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र विधान परिषद् के उपसभापति पद के लिए भाजपा गठबंधन की ओर से शिंदे समूह के विधायक सचिन मोहन अहीर ने मंगलवार को नामांकन किया था। इसके बाद बुधवार सुबह महाविकास आघाड़ी की ओर से जे.एम. अभ्यंकर ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

आज दोपहर विधान परिषद में चुनाव के दौरान सभापति राम शिंदे (Chairman Ram Shinde) ने महाविकास आघाड़ी के नेताओं को विपक्ष की ओर से दाखिल नामांकन वापस लेने की अपील की, जिसे महाविकास आघाड़ी के विपक्षी नेताओं ने मान्य कर लिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सचिन मोहन अहीर का नामांकन का प्रस्ताव सभागृह में पेश किया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत से मंजूरी दी।

सभापति राम शिंदे ने सचिन मोहन अहीर का चुनाव एकमत से किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी।