बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में राम कपूर पर फूटा होस्ट कंगना रनौत का गुस्सा

मुंबई : (Mumbai) रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Up Season 2) में होस्ट कंगना रनौत (host Kangana Ranaut) की दमदार एंट्री के साथ ही ड्रामा भी तेज हो गया है। शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर (actor Ram Kapoor) के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्रतियोगियों से बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर से कहा कि अगर वह खुद को सुधारना चाहते हैं, तो अपनी गलतियों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, “अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं तो यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?” जब राम कपूर ने जवाब दिया कि सही समय आने पर वह अपनी बात सबके सामने रखेंगे, तो कंगना ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि बदलाव लाना है तो सफाई देना छोड़कर अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब राम कपूर को शो में उनके व्यवहार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी हो। इससे पहले फराह खान भी उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार करने की सलाह दे चुकी हैं। वहीं शो के बाहर उनकी पत्नी गौतमी कपूर उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर राम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए “सिर्फ प्यार” लिखा और भरोसे व रिश्तों पर आधारित सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया।

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अभिनेता हर्षद चोपड़ा (actor Harshad Chopra) ने अपने निजी रिश्ते से जुड़ा अनुभव शेयर किया। इस चर्चा के दौरान रिश्तों में बेवफाई और माफी को लेकर सवाल उठे, जिस पर राम कपूर ने रिश्ता बचाने और साथी को दूसरा मौका देने की बात कही। उनके इस बयान के बाद शो में बहस छिड़ गई, जो अब कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी के बाद और भी सुर्खियों में आ गई है।