
जम्मू : (Jammu) अमरनाथ यात्रा 2026 (Amarnath Yatra 2026) का शुभारंभ गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पहले जत्थे में 259 छोटे और बड़े वाहनों में सवार होकर 4,800 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी (‘Baba Barfani’) के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर धार्मिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा एक ऐसी पवित्र यात्रा है, जहां आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संगम होता है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिक रूप से सफल यात्रा की कामना की।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, पुलिस, सेना, सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय (shri Amarnath Shrine Board, the police, the Army, security forces, and the local community) ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
