बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Miami : फीफा विश्व कप से बाहर होकर भी हीरो बना केप वर्डे

Miami: Cape Verde emerges as a hero despite World Cup exit

संघर्ष और साहस की लिखी अविस्मरणीय गाथा
मियामी : (Miami)
फीफा विश्व कप 2026 (2026 FIFA World Cup) के राउंड ऑफ 16 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार के बावजूद केप वर्डे (Cape Verde) ने दुनिया को यह संदेश दिया कि जज़्बा और आत्मविश्वास के दम पर छोटे देश भी फुटबॉल की सबसे बड़ी ताकतों को चुनौती दे सकते हैं। महज पांच लाख से कुछ अधिक आबादी वाले अफ्रीका के पश्चिमी तट के छोटे द्वीपीय देश केप वर्डे ने विश्व चैंपियन अर्जेंटीना कोअतिरिक्त समय तक कड़ी टक्कर दी।आखिरकार 111वें मिनट में डिने बोर्गेस के आत्मघाती गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज की।मैच के बाद केप वर्डे के डिफेंडर पिको लोप्स (Cape Verde defender Pico Lopes) ने कहा कि उनकी टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि छोटे देशों के लिए भी कुछ असंभव नहीं है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा,’हम यह दिखाना चाहते थे कि छोटे देश भी बड़े सपने देख सकते हैं। अगर दिल बड़ा हो और विश्वास मजबूत हो, तो कुछ भी संभव है। उम्मीद है कि हमारी टीम ने केप वर्डे के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया होगा। हमने साबित किया है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ भी मुकाबला किया जा सकता है।’

गोलकीपर वोजिन्हा बने विश्व कप के स्टार

40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा (40-year-old goalkeeper Vozinha) विश्व कप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे। स्पेन के खिलाफ पहले मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 50 हजार से बढ़कर 1.9 करोड़ से अधिक हो गई। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप में खेलना हमारे पूरे देश का सपना था। हम अगले दौर में पहुंचना चाहते थे, लेकिन हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व है। हमने विश्व चैंपियन के खिलाफ पूरी ताकत से मुकाबला किया और सिर ऊंचा रखकर मैदान से लौट रहे हैं।’

दो बार की बराबरी, अंत तक लड़ाई

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के शानदार गोल से पिछड़ने के बाद भी केप वर्डे ने हार नहीं मानी। डेरॉय डुआर्टे ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल कर मैच को अतिरिक्त समय तक पहुंचाया।इसके बाद अर्जेंटीना के लिए लिसांद्रो मार्टिनेज ने फिर बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोप्स कैब्रल के शानदार गोल ने एक बार फिर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। आखिरकार डिने बोर्गेस का आत्मघाती गोल केप वर्डे के सपनों को तोड़ गया।

‘अब दुनिया केप वर्डे को जानती है’

आयरलैंड के क्लब शैमरॉक रोवर्स से खेलने वाले पिको लोप्स (Pico Lopes, who plays for the Irish club Shamrock Rovers) ने कहा कि इस विश्व कप ने केप वर्डे को वैश्विक पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा, ‘जब हमने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब हमारा लक्ष्य दुनिया को यह दिखाना था कि हम यहां खेलने के हकदार हैं। अब किसी को यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि केप वर्डे कहां है। दुनिया अब हमारे देश और हमारी टीम को जानती है। हमने आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता दिखाया है।’