बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : बैंकॉक से काठमांडू पहुंचे भारतीय यात्री 2.8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

काठमांडू : (Kathmandu) थाईलैंड से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Kathmandu’s Tribhuvan International Airport) पर रविवार सुबह पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास से 2.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की शाखा ने सामान की जांच के दौरान चॉकलेट के पैकेट के अंदर छिपाकर रखा गया 2 किलो 800 ग्राम थाईलैंड का गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी 57 वर्षीय हरि क्षेत्री , (57-year-old Hari Chhetri) को गिरफ्तार किया है।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के प्रवक्ता पुलिस अधीक्षक दुर्गाराज रेग्मी के अनुसार हरि क्षेत्री थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी-309 से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Nepal from Bangkok, Thailand, on Thai Airways flight TG-309) से नेपाल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद गांजा को थाईलैंड से नेपाल के रास्ते भारत के कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने बताया कि हरि क्षेत्री के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आगे की जांच जारी है।