
सियोल : (Seoul) दक्षिण कोरिया (South Korea) मंगलवार को अपने चौथे मध्यम आकार के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट (पृथ्वी पर नज़र रखने वाला उपग्रह) को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस (Vandenberg Space Force Base in California, USA) से लॉन्च करने जा रहा है। यह उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज़ और तुर्किए की सरकारी समाचार अनाडाेलू एजेंसी (South Korea’s Yonhap News Agency and Turkey’s Anadolu Agency) ने कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (कासा) (Korea Aerospace Administration) के हवाले से बताया कि, लगभग 500 किलो वजनी यह सैटेलाइट मंगलवार शाम 4:10 बजे (कोरिया समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा। सभी तकनीकी जांच और ईंधन भरने की प्रक्रिया पिछले महीने पूरी कर ली गई है, जिसके बाद इसे लॉन्च के लिए तैयार घोषित किया गया।
एजेंसी ने बताया कि लॉन्च के करीब 2 घंटे 22 मिनट बाद यह सैटेलाइट रॉकेट से अलग होगा और लगभग 31 मिनट बाद नॉर्वे के स्वालबार्ड ग्राउंड स्टेशन के जरिए अपना पहला सिग्नल प्राप्त करेगा।
इस उपग्रह में दक्षिण कोरिया में विकसित पेलोड लगाए गए हैं, जिनमें एक हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑब्ज़र्वेशन कैमरा (high-resolution observation camera) शामिल है, जो हर तीन दिन में पूरे कोरियाई प्रायद्वीप की तस्वीरें लेने में सक्षम है।
सरकारी योजना के अनुसार, इस सैटेलाइट का उपयोग कृषि, वन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
उपग्रह लगभग 888 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपनी कक्षा में स्थापित होने के बाद चार महीने के प्रारंभिक परीक्षण चरण से गुजरेगा और अगले वर्ष की पहली छमाही तक पूरी तरह से संचालन में आ जाएगा।
