बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र के ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास भूस्खलन से रेलवे सेवा बाधित, 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

Mumbai: Landslide near Thakurwadi station in Maharashtra disrupts railway services, cancels 14 express trains

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई के बीच ठाकुरवाड़ी स्टेशन (Thakurwadi station) के पास सोमवार को तड़के भूस्खलन हो जाने से रेलवे सेवा बाधित हो गई और 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मध्य रेलवे की मरम्मत टीम (Central Railway repair teams) मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य कर रही है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल नीला (Central Railway spokesperson Swapril Neela) ने बताया कि लोनावाला विभाग में बीती रात ४०० एमएम और सुबह सिर्फ तीन घंटे में १४५ एमएम रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है। इसी दौरान आज तड़के पुणे-मुंबई के बीच ठाकुरवाड़ी स्टेशन के पास रेलवे पटरी के पास अचानक भूस्खलन होने से रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से मुंबई-नासिक और मुंबई-पुणे रेलवे लाइनें (Mumbai-Nashik and Mumbai-Pune railway lines) बाधित हो गई हैं। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 14 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें 22105 (सीएसएमटी-पुणे), 12169 (पुणे-सोलापुर), 12170 (सोलापुर-पुणे), 22106 (पुणे-सीएसएमटी), 12127 (सीएसएमटी-पुणे), 12128 (पुणे-सीएसएमटी), 11007 (सीएसएमटी-पुणे), 11008 (पुणे-सीएसएमटी), 12124 (पुणे-सीएसएमटी), 12123 (सीएसएमटी-पुणे), 12126 (पुणे-सीएसएमटी), 12125 (सीएसएमटी-पुणे), 11010 (पुणे-सीएसएमटी) और 11011 (सीएसएमटी-धुले) ट्रेनें हैं। यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्टेशन नोटिस बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम में ये बदलाव लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले शेड्यूल देख लें।