बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Patna : पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Patna: Thunderstorm and lightning alert issued for 23 districts, including Patna

पटना : (Patna) बिहार में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna Meteorological Center) के अनुसार सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने आम जनता को खराब मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है। स्थानीय अधिकारियों को जलजमाव वाले निचले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चौदह जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। अरवल, बेगुसराय, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सुपौल और वैशाली जिलों के कुछ भागों में अगले तीन घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए विशेष रूप से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावे बांका, जमुई, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में भी तीव्र मेघ गर्जन का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

राजधानी पटना के अलावे भोजपुर, बक्सर, मुंगेर और भागलपुर मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट का प्रभाव रहेगा तो वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्से के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील है।