बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जलभराव और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित

Mumbai: Rail traffic affected by waterlogging and landslides

कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित
मुंबई : (Mumbai)
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल (Mumbai Central Division of Western Railway) में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सफाले, केलवे रोड, वसई रोड और नालासोपारा स्टेशनों (Safale, Kelva Road, Vasai Road, and Nalasopara stations) के बीच रेल पटरियों पर जलभराव हो गया है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है और यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा नियंत्रित गति से संचालित किया जा रहा है।

कई प्रमुख ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट
रेलवे प्रशासन के अनुसार अहमदाबाद–बांद्रा कर्णावती एक्सप्रेस, जोधपुर–बांद्रा सूर्यनगरी एक्सप्रेस, अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस, अजमेर–दादर एक्सप्रेस, अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस, अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस तथा भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विभिन्न स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इन ट्रेनों की वापसी सेवाएं भी संबंधित स्टेशनों से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी।

कई ट्रेनों का संचालन किया गया नियंत्रित
जलभराव के कारण डबल डेकर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, सयाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस, हिसार–सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित कर संचालित किया जा रहा है, जिससे रेल यातायात को सुरक्षित बनाए रखा जा सके।

मध्य रेलवे में भूस्खलन से बदले कई ट्रेनों के मार्ग
दूसरी ओर मध्य रेलवे के कुछ हिस्सों में भूस्खलन के कारण (due to landslides in certain sections) कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। इनमें अहमदाबाद–चेन्नई एक्सप्रेस, पुणे–भुज एक्सप्रेस, पुणे–अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस, तिरुचिरापल्ली–अहमदाबाद स्पेशल, चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस, राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, अजमेर–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस तथा जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को सूरत, पालधी, जलगांव, मनमाड और दौंड के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।