
खिड़की के रास्ते कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया
डोंबिवली : (Dombivli) डोंबिवली स्टेशन परिसर (near Dombivli station) स्थित प्रसिद्ध ‘कैलास लस्सी’ (‘Kailas Lassi’) दुकान में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें तथा धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय दुकान के अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान का मुख्य रास्ता बंद हो गया। जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की का सहारा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खिड़की के रास्ते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (fire department team) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया (viral on social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकान से उठता धुआं और स्थानीय लोगों द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
