बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jakarta: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

जकार्ता : (Jakarta) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Indonesian President Prabowo Subianto) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति सुबियांतो ने जकार्ता में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान के लिए अद्भुत कार्य किए हों।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आज सुबह मुझे बहुत स्नेह और आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान (Indonesia’s highest civilian honor) दिया गया है। यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है। यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक तथा आत्मीय संबंधों का सम्मान है।”

प्रधानमंत्री (The Prime Minister) ने राष्ट्रपति सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और वहां की जनता का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, मित्रता और सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।