बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : अभिषेक बनर्जी का भाजपा सरकार पर तंज, दो महीने में गिनाईं 15 ‘उपलब्धियां’

Kolkata: Abhishek Banerjee takes a dig at the BJP government, listing 15 "achievements" in two months

कोलकाता : (Kolkata) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress National General Secretary and MP Abhishek Banerjee) ने पश्चिम बंगाल की नवगठित भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक लंबी पोस्ट साझा की। उन्होंने सरकार के दो महीने के कार्यकाल को लेकर व्यंग्यात्मक अंदाज में 15 तथाकथित “उपलब्धियां” गिनाईं और आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने में लगी हुई है।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सांसदों (Trinamool Congress MPs and MLAs) और विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा में एक “प्रॉक्सी नेता प्रतिपक्ष” तैयार किया गया है, जो भाजपा के निर्देश पर काम कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही हजारों तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर संगठन को कमजोर और विभाजित करने की कोशिश की गई है।

अभिषेक ने राज्य सरकार पर योग दिवस के नाम पर सात दिनों तक सड़कें अवरुद्ध रखने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार बनने के बाद राज्य में 14 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें नाबालिगों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया, विपक्षी नेताओं को नजरबंद रखा गया तथा लक्ष्मी भंडार योजना से एक करोड़ वास्तविक लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए।

तृणमूल सांसद (Trinamool MP) ने यह भी दावा किया कि बच्चों के मध्याह्न भोजन से अंडे हटाकर केवल शाकाहारी विकल्प दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, हाकरों और वंचित समुदायों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है और उनके घर तथा रोजगार प्रभावित किए जा रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के समर्थकों को केंद्रीय और राज्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि विरोध करने वालों से सुरक्षा वापस ली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीआईडी, ईडी, एसटीएफ और सीबीआई की कार्रवाई तथा छापेमारी कराई जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से अदालत में सॉलिसिटर जनरल बार-बार सुनवाई टालने और अंतरिम राहत नहीं मिलने देने का प्रयास कर रहे हैं।

पोस्ट के अंत में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा को वास्तव में जनता का जनादेश प्राप्त हुआ है, तो फिर वह राजनीतिक विपक्ष और तृणमूल कांग्रेस से इतनी भयभीत क्यों दिखाई दे रही है।

हालांकि, अभिषेक बनर्जी द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।