बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Atlanta : अर्जेंटीना की जीत पर भड़के मिस्र के कोच हुसाम हसन

Atlanta: Egypt coach Hussam Hassan furious over Argentina's victory

फीफा पर पक्षपात का लगाया आरोप
अटलांटा : (Atlanta)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना से 3-2 की हार के बाद मिस्र के मुख्य कोच हुसाम हसन (head coach Hussam Hassan) ने रेफरिंग और फीफा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ अन्याय हुआ और मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को पक्षपातपूर्ण फैसलों का फायदा मिला।

हुसाम हसन ने मैच के बाद कहा, “हम दुनिया की सबसे बड़ी टीमों में से एक के खिलाफ खेले और हर विभाग में उनसे बेहतर थे। लेकिन रेफरी पर एकतरफा दबाव बनाया गया, जिसकी वजह से नतीजा हमारे खिलाफ गया।”

उन्होंने बताया कि मैच से पहले ही मिस्र ने रेफरी फ्रांसुआ लेटेक्सिए (referee Francois Letexier) की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। हार के बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम को एक स्पष्ट पेनल्टी नहीं मिली और दूसरा गोल भी गलत तरीके से रद्द कर दिया गया।

हसन ने कहा, “हम इस जीत के हकदार थे, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला। मैदान पर न तो फेयर प्ले दिखा और न ही सम्मान। फीफा ‘फेयर प्ले’ का नारा देता है, लेकिन मैदान पर उसका कोई असर नहीं दिखा। अगर रेफरी की गलतियां नहीं होतीं तो नतीजा अलग हो सकता था।” मैच खत्म होने के बाद उन्होंने रेफरी से भी तीखी बहस की।

हसन ने बताया, “मैंने रेफरी से कहा कि यह बिल्कुल अनुचित है। शायद उनके मन में कोई बात थी जिसे वे छिपाना चाहते थे। जो लोग कुछ छिपाने की कोशिश करते हैं, वे अक्सर सफल नहीं होते। अब मैं इस टूर्नामेंट का कोई और मैच नहीं देखूंगा।”

दोपहर के मैच पर भी जताई नाराजगी

मिस्र के कोच ने फीफा के मैच शेड्यूल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “दोपहर 12 बजे मैच कराना फुटबॉल की समझ नहीं दर्शाता। खिलाड़ी कब खाना खाएंगे? ऐसा शेड्यूल बनाने वाले लोगों को फुटबॉल की समझ नहीं है।”

टीम और अरब-अफ्रीकी फुटबॉल पर जताया गर्व

गुस्से के बावजूद हुसाम हसन ने अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैंने खिलाड़ियों से कहा कि मुझे उन पर गर्व है। यह टीम लगातार आगे बढ़ेगी और और मजबूत होगी। मुझे सिर्फ अपनी टीम ही नहीं, बल्कि पूरे अरब जगत और अफ्रीकी फुटबॉल (African football) पर भी गर्व है।”