
लॉस एंजिलिस : (Los Angeles) अमेरिका ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी गोल्डी बराड़ (gangster Lawrence Bishnoi and his associate Goldy Brar) पर कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर (Sikh separatist Hardeep Singh Nijjar in Canada. Nijjar) की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कनाडाई नागरिक और प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) (organization Khalistan Tiger Force) के प्रमुख निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉस एंजिलिस की एक अदालत में मंगलवार को पेश किए गए आरोपपत्र के अनुसार, बिश्नोई ने निज्जर की हत्या की साजिश रची। अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, बिश्नोई ने आपराधिक नेटवर्क का संचालन अपने करीबी और स्थानीय अपराधियों को सौंपा हुआ था। इनमें उत्तर अमेरिका में बिश्नोई गिरोह की गतिविधियां संभालने वाला बराड़, यूरोप में गिरोह का नेटवर्क देखने वाला राजस्थान निवासी रोहित गोदारा और पंजाब निवासी सुखराज सिंह कंग (58) शामिल हैं।
