बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Beijing : दक्षिणी चीन में बाढ़ से 39 लोगों की मौत और 9 लापता, एक और तूफान की चेतावनी

Beijing: Flooding in southern China leaves 39 dead and 9 missing, another typhoon warning issued

बीजिंग : (Beijing) दक्षिणी चीन में आए तूफान ‘मेसाक’ (Maysak) के कारण हुई भारी बारिश और भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच, मौसम विभाग (Meteorological Department) ने ताइवान और चीन का पूर्वी तट एक और शक्तिशाली तूफान ‘बावी’ के टकराने की संभावना जताई है।

विभिन्न मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार, नाननिंग शहर के उप-मेयर डिंग वेई ने प्रेसवार्ता में बताया कि सबसे अधिक नुकसान हेंगझोऊ इलाके में हुआ, जहां एक जलाशय का बांध आंशिक रूप से टूटने से तेज़ बहाव शहर में घुस गया और 26 लोगों की जान चली गई।

तूफान ‘मेसाक’ के कारण शनिवार से गुआंग्शी क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर की बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जलाशय टूट गए और हजारों लोग अपने घरों व इमारतों में फंस गए। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (National Meteorological Center) के अनुसार, कुछ इलाकों में 10 से 40 सेंटीमीटर (4 से 16 इंच)और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में 90 सेंटीमीटर (35 इंच) से अधिक बारिश हुई।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बचाव दल ड्रोन और करीब 5,700 नावों की मदद से लोगों तक पहुंच रहे हैं। अब तक 1.30 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। गुरुवार को हेंगझोऊ के उत्तर-पूर्व स्थित गुइगांग शहर में स्कूलों में फंसे 10,000 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित निकालने का अभियान भी चलाया गया।

बाढ़ का असर वन्यजीवों और पालतू जानवरों पर भी पड़ा है। गुइगांग के एक चिड़ियाघर से 100 से अधिक जानवर लापता बताए गए हैं, जिनमें ज़ेब्रा, साही और कई ट्रॉपिकल पक्षी शामिल हैं। वहीं, हेंगझोऊ में एक फार्म से सांप निकलने की आशंका के चलते प्रशासन ने एंटी-वेनम का अतिरिक्त स्टॉक तैयार किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुपर टाइफून ‘बावी’ (Super Typhoon Bavi) ताइवान के उत्तर से गुजरते हुए शनिवार तक चीन के झेजियांग या फुजियान प्रांत के तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है।

डिंग ने बताया कि लगभग 1,30,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया है। बाढ़ का पानी कम हो रहा है लेकिन अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में और बारिश होने की संभावना है। हेंगझोऊ के कई कस्बों से कीचड़ और मलबा हटाने और वहाँ कीटाणुनाशक छिड़कने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। डिंग ने कहा कि सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है और 60,000 से ज़्यादा घरों में बिजली बहाल कर दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में कीचड़ और मलबा हटाने, सड़कों की मरम्मत तथा राहत कार्य तेज़ी से जारी हैं।