बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

FIFA World Cup 2026 : मोरक्को से महामुकाबले के लिए तैयार फ्रांस

FIFA World Cup 2026: France prepares for epic clash with Morocco

लगातार तीसरे सेमीफाइनल पर नजर
बोस्टन : (Boston)
फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले फ्रांस ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में तैयारी का संदेश दिया है।

फ्रांस की टीम ने विंगर माइकल ओलीसे (winger Michael Oliseh) का शतरंज खेलते हुए वीडियो साझा किया और लिखा, “खेल शुरू हो चुका है, आज रात मिलते हैं।” इस पोस्ट को मोरक्को के खिलाफ होने वाली रणनीतिक जंग का प्रतीक माना जा रहा है। दिदिएर डेसचैम्प की टीम (Didier Deschamps’ team) इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांच मुकाबले जीत चुकी है।

ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद फ्रांस ने नॉकआउट मुकाबलों में स्वीडन और पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। राउंड ऑफ-16 में पैराग्वे के खिलाफ कप्तान किलियन एमबाप्पे (Captain Kylian Mbappé) की पेनाल्टी टीम की 1-0 की जीत का निर्णायक क्षण रही।

फ्रांस ने टूर्नामेंट में अब तक 13 गोल किए हैं। एमबाप्पे, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलीसे और ब्रैडली बारकोला की आक्रामक तिकड़ी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं, युवा मिडफील्डर डिजायर डुए ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

डेसचैम्प के नाम दर्ज हो सकता है बड़ा रिकॉर्ड

फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर डेसचैम्प इस मुकाबले के साथ फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) में अपने 25वें मैच में टीम की कोचिंग करेंगे और जर्मनी के दिग्गज हेल्मुट शोन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके अलावा वह विश्व कप में फ्रांस के कोच के रूप में अपनी 20वीं जीत दर्ज करने से भी सिर्फ एक कदम दूर हैं।

मोरक्को भी शानदार लय में

दूसरी ओर मोरक्को की टीम भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज मोरक्को ने ग्रुप चरण में उपविजेता रहते हुए नॉकआउट में नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट में हराया और फिर राउंड ऑफ-16 में सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से मात दी। कनाडा के खिलाफ अज़्ज़ेदीन औनाही ने दो गोल किए, जबकि सौफियान रहीमी (Soufiane Rahimi) ने एक गोल दागा। मोरक्को जनवरी में हुए अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल के बाद से लगातार 10 मैचों में अजेय है।

हालांकि फ्रांस के खिलाफ खेले गए पिछले छह मुकाबलों में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों की पिछली प्रतिस्पर्धी भिड़ंत फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें फ्रांस ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। फ्रांस और मोरक्को के बीच इस मुकाबले की विजेता टीम फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता से होगा।