बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Junagadh : गुजरात के जूनागढ़ जिले में बनासकांठा के परिवार की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत

Junagadh: Four people died when a car carrying a Banaskantha family collided with a truck in Junagadh district, Gujarat.

जूनागढ़ : (Junagadh) गुजरात के जूनागढ़ जिले के मजेवड़ी गांव (Majevadi village in Junagadh district, Gujarat) के पास शनिवार तड़के एक जबरदस्त सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत ज्यादा गंभीर है।

बनासकांठा का एक परिवार अपने एक परिजन की अस्थियों के विसर्जन के लिए कार से सोमनाथ जा रहा था। इसी दौरान जूनागढ़ जिले के मजेवड़ी गांव के पास फोर लेन रोड पर उनकी कार हाइवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल जूनागढ़ सिविल अस्पताल (Junagadh Civil Hospital) में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में गहन उपचार दिया जा रहा है। अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया की मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रक हाइवे पर क्यों खड़ा था? हादसे के पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार तो नहीं है।

इस दर्दनाक हादसे से बनासकांठा के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।