बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Gorakhpur : ‘राम भक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास’

Gorakhpur: ‘SP’s history is stained with the blood of Ram devotees’

गोरखपुर : (Gorakhpur) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने हिंदू आस्था का अपमान किया और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र (Pipraich assembly constituency) के बांसस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 572 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने विपक्ष पर जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी राजनीति विकास में बाधा पैदा करती है।

सीएम योगी ने कहा कि जब सपा और कांग्रेस की सरकारें थीं, तब विकास कार्यों की गति धीमी थी और हिंदू भावनाओं का सम्मान नहीं किया जाता था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने लंबे समय तक हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया।उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) के पुनर्निर्माण कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद (President Dr. Rajendra Prasad) को आमंत्रित किए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया था। योगी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने वर्ष 2006 में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भगवान राम और कृष्ण से जुड़े मामले में उन्हें काल्पनिक बताने वाला हलफनामा दिया था।

सपा पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का इतिहास राम भक्तों के खून से सना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने देश की विरासत और आस्था का अपमान किया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में दंगे होते थे और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश की विरासत का सम्मान करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल सरकार के विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।