मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jodhpur : जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, यात्रियों का पारंपरिक स्वागत

Jodhpur: New Terminal at Jodhpur Airport Operational; Passengers Accorded Traditional Welcome

जोधपुर : (Jodhpur) जोधपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल से रविवार सुबह नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat) ने पहली उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

पहली उड़ान के यात्री चंद्रवीर सिंह को केंद्रीय मंत्री ने टिकट और स्वागत किट भेंट की। वहीं, पहली फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे यात्रियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार कुमकुम तिलक, ढोल-थाली की मंगलध्वनि तथा लंगा-मांगणियार कलाकारों की लोक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक भी काटा।

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि नए टर्मिनल से यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अनुभव मिलेगा और जोधपुर आने-जाने वाला हर व्यक्ति शहर की सकारात्मक छवि लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप मारवाड़ क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने याद दिलाया कि 4 जुलाई को नए टर्मिनल का उद्घाटन करते समय 12 जुलाई से नियमित संचालन शुरू करने का वादा किया गया था, जिसे समय पर पूरा कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 की तुलना में आज जोधपुर एयरपोर्ट (Jodhpur Airport) पर यात्रियों और उड़ानों की संख्या दस गुना से अधिक बढ़ चुकी है। वर्तमान में जोधपुर देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ चुका है तथा पर्यटन सीजन में इसकी कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उड़ानों और गंतव्यों की संख्या में और वृद्धि होगी।

शेखावत ने कहा कि नए टर्मिनल को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर न्यूनतम बदलाव के साथ इसे अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 से 12 वर्षों में जोधपुर को 42 नई रेलगाड़ियों की सौगात भी मिली है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हुई है।

बातचीत के दौरान जब उनसे जोधपुर की पसंदीदा नमकीन और मिठाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चौधरी का मिर्ची बड़ा, सूरसागर का समोसा, प्याज की कचौरी और चतुर्भुज के गुलाब जामुन जोधपुर की समृद्ध स्वाद-परंपरा का हिस्सा हैं।