बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, भारत के खिलाफ टेस्ट होगा आखिरी मैच

New Delhi: Heather Knight announces retirement from international cricket; Test against India to be her final match

नई दिल्ली : (New Delhi) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट (Former England women’s cricket team captain Heather Knight) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहा टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

हीथर नाइट इस समय भारतीय महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेल रही हैं और इसी मैच के बीच उन्होंने ये ऐलान किया है। हीथर की घोषणा के साथ ही उनके 16 साल के लंबे करियर का अंत (end of a career spanning 16 years) होगा। नाइट ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल 320 अंतरराष्ट्रीय मैच (भारत के खिलाफ खेला जा रहा टेस्ट मैच भी शामिल) खेले, जिनमें 160 एकदीवसीय, 145 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और भारत के खिलाफ चल रहे टेस्ट को मिलाकर 15 टेस्ट मुकाबले शामिल हैं।

इस टेस्ट से पहले नाइट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7,988 रन बनाए और छह शतक लगाए। हीथर नाइट ने 2016 से 2025 तक इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी भी की। इस दौरान उन्होंने 199 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें इंग्लैंड ने 134 मुकाबलों जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं, लेकिन सबसे यादगार उपलब्धि 2017 में आई, जब इंग्लैंड ने लॉडर्स के मैदान पर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) (England and Wales Cricket Board) के एक बयान में हीथर नाइट ने कहा कि इंग्लैंड की क्रिकेटर के रूप में मैंने जो सफर तय किया है, उसके लिए मैं बेहद आभारी और सौभाग्यशाली हूं। इस सफर से विदा लेना मुश्किल है, क्योंकि ड्रेसिंग रूम और वहां के लोग 16 साल से मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। मैं इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं और आगे के लिए बेहद उत्साहित हूं।

नाइट ने आगे कहा कि मुझे कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ खेलने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, प्रेरित किया और मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया। मैं अपने साथियों, कोचों और सहायक कर्मचारियों को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं विशेष रूप से चिकित्सा कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि मेरा शरीर 300 से अधिक क्रिकेट मैचों को कैसे झेल पाया है। उन्हें मेरी बहुत देखभाल और मेहनत करनी पड़ रही है और मैं उनकी आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और दोस्तों को भी विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं, जो हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि एक छोटी लड़की के रूप में लड़कों के साथ खेलते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह अनुभव करने का मौका मिलेगा। लॉर्ड्स में इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ खेल को अलविदा कहना सही लगता है। ये 16 साल बेहद शानदार रहे हैं और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।

इंग्लैंड महिला टीम की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर (Clare Connor, Managing Director of England Women’s Cricket) ने कहा कि हीथर के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। खासकर लॉर्ड्स में इस ऐतिहासिक अवसर के दौरान, जहां उन्होंने नौ साल पहले इंग्लैंड को विश्व कप में उल्लेखनीय जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट में हीथर का योगदान असाधारण रहा है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने ईमानदारी और दृढ़ता के साथ टीम का नेतृत्व किया है। हीथर ने युवा क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक मजबूत स्थिति में छोड़कर जा रही हैं। ईसीबी में सभी की ओर से मैं इंग्लैंड महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।

हीथर नाइट से पहले टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) भी ऐलान कर चुकी हैं कि लॉर्ड्स टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा।