बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Chandigarh : प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब दौरा 17 जुलाई को

Chandigarh: Prime Minister Modi's Punjab visit on July 17

चंडीगढ़-जालंधर में बम धमाकों की धमकी
चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशन को भी उड़ाने की चेतावनी, रवनीत सिंह बिट्टू को भी दी गई धमकी
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। इसमें 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब आयेंगे और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन (Jalandhar Cantt railway station) का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। इसके पहले धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों के अलावा मोहाली मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों (police and security agencies) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

हाल के दिनों में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को कई बार इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।