
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election in West Bengal) के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवारों सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक (Sukhendu Sekhar Roy, Sushmita Dev, and Prakash Chik Baraik) ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपने कागजात जमा कर दिए। विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद राय, देव और बराइक के संसद के उच्च सदन से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने के कारण राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो गई थीं। अब वे लगभग एक महीने बाद भाजपा के टिकट पर संसद में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
