
जम्मू : (Jammu) भाजपा की जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) को 100 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस अब्दुल्ला के उस बयान के बाद भेजा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference MLA) के विधायकों को नकद और मंत्री पद का लालच देकर खरीदने की कोशिश की थी। इन आरोपों को झूठा, बेबुनियाद और मानहानि करने वाला बताते हुए भाजपा ने सात दिनों के भीतर लिखित रूप में आरोप वापस लेने और बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग वाला मानहानि का मुकदमा भी शामिल है।
