
मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के मोशी बिल्डिंग हादसा मामले में पिंपरी -चिंचवड़ नगर निगम (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) के आयुक्त ने बुधवार को दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट के हेड संजय कुलकर्णी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश अलहट (Sanjay Kulkarni, Head of the Environment Department, and Yogesh Alhat) हैं। यह कार्रवाई मोशी इलाके में ८ जुलाई को एंथनी लारा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी (Anthony Lara Renewable Energy Company) की बिल्डिंग गिरने से ९ कर्मचारियों की मौत मामले में की गई है। इस घटना की सघन छानबीन पुलिस के साथ नगर विकास विभाग की टीम उच्च स्तरीय जांच कर रही है।
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के प्रवक्ता ने आज बताया कि आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी (Dr. Vijay Suryawanshi) ने एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट के हेड संजय कुलकर्णी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश अलहट को लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार माना है । इसकी वजह से दोनों को छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों को पहले नोटिस भेजा गया था और इस नोटिस का जवाब मंगलवार शाम को मिला और आगे की कार्रवाई करने के लिए यह एक्शन लिया गया है। दूसरी ओर, एंथनी लारा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे आरोपित का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसके खिलाफ आगे का एक्शन लिया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने उन्हें भी कारण बताओ नोटिस दिया हैै।
हालांकि, आयुक्त ने कुलकर्णी और अलहट को पुलिस एक्शन से फिलहाल बचा लिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम इन दोनों के खिलाफ फिलहाल मानव वध का मामला दर्ज नहीं करेगी। इस मामले की जांच जारी है, अगर दोनों दोषी पाए गए तो इन दोनों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
