
मुंबई : (Mumbai) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Mumbai Police Crime Branch) (यूनिट-11) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) (Food and Drug Administration) ने गोरेगांव (पश्चिम) में मिलावटी दूध तैयार कर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 575 लीटर मिलावटी दूध, दूध की खाली थैलियां, सीलिंग सामग्री और अन्य उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 70,404 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गोरेगांव पश्चिम के प्रेमनगर स्थित अंकुर बिल्डिंग (Ankur Building in Premnagar, Goregaon (West) में आरोपी नामी कंपनियों की दूध की थैलियां खोलकर उनमें से शुद्ध दूध निकालते थे और उसमें पानी मिलाकर फिर से थैलियों को सील कर बाजार में बेच देते थे। इस तरह उपभोक्ताओं को मिलावटी दूध ब्रांडेड उत्पाद के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा था।
