
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें ऐसे मंत्रियों को हटाया जा सकता है जिनका कामकाज अच्छा नहीं रहा है और नये चेहरों को जगह दी जा सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल वास्तव में कब होगा। श्री फडणवीस की योजना अच्छा काम नहीं करने वाले मंत्रियों को हटाने के साथ-साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल (Maharashtra cabinet) में नए चेहरों को शामिल करने की है। श्री फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Deputy Chief Ministers Eknath Shinde and Sunetra Pawar) से अपने-अपने दलों के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करने के लिए कहा था। इसका उद्देश्य उन मंत्रियों की पहचान करना जिनका प्रदर्शन खराब रहा है।
