बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Varanasi : जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Varanasi: GST Department Deputy Commissioner arrested red-handed while accepting a bribe of ₹50,000

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (यूपी विजिलेंस) (Uttar Pradesh Vigilance Establishment) की वाराणसी टीम ने बुधवार को राज्य कर (जीएसटी) (State Tax) विभाग की सेक्टर-छह की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को रिश्वत लेते पकड़ा है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विजिलेंस टीम के अफसरों के अनुसार, लखरांव बजरडीहा थाना भेलूपुर (resident of Lakhraon, Bajardih) वाराणसी निवासी अजय कुमार मौर्य ब्लैक स्मिथ इन्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है। उन्हाेंने अपनी कम्पनी के माह फरवरी 2023 के रिटर्न तथा जीएसटी (राज्य) के आगणन के सम्बन्ध में कम्पनी के फाईल के स्पष्टीकरण/निस्तारण के लिए आवेदन किया था।

आरोप है कि इस कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर पचास हजार रूपये के रिश्वत की मांग कर रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले का सत्यापन किया तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद टीम ने तय योजना के अनुसार चेतगंज स्थित ‘एक रेस्टोरेंट’ के पास जैसे ही डिप्टी कमिश्नर अंबिका (Deputy Commissioner Ambika) कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने पहुंची ताे टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपित महिला अफसर से पूछताछ शुरू की। आरोपित अधिकारी ने कथित रूप से भागने की कोशिश की और महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की, लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अंबिका के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान थाना, वाराणसी सेक्टर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।