बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Dubai : आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बराड़ को चेतावनी

Dubai: Barar Warned for Code of Conduct Breach

दुबई : (Dubai) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच दौरान ‘अनुचित और खतरनाक’ (“inappropriate and dangerous”) तरीके से गेंद फेंकने पर चेतावनी दी है। साथ ही उनके खाते में एक ‘डिमैरिट’ अंक जोड़ा गया है। यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में घटी, जब बराड़ ने फील्डिंग करने के बाद गेंद को ‘अनुचित और खतरनाक तरीके से’ बल्लेबाज बेन डकेट (batsman Ben Duckett) की ओर फेंक दिया था।

मैच अधिकारियों की जांच
मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स, तीसरे अंपायर सैम नोगजस्की और चौथे अधिकारी रसेल वॉरेन (Kumar Dharmasena and Mike Burns, third umpire Sam Nogajski, and fourth official Russell Warren) ने बराड़ पर यह आरोप लगाया। बराड़ को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो लेवल एक का अपराध है। आईसीसी ने कहा, बराड़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक ‘डिमैरिट’ अंक जोड़ा गया है। यह उनका पिछले 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। बराड़ ने अपराध के साथ मैच रेफरी रिची रिचर्डसन (Richie Richardson) द्वारा दिए दंड को भी स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेवल एक के उल्लंघन में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो ‘डिमैरिट’ अंक शामिल हैं।