बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : वाहन प्रदूषण पर लगाम के लिए देश में लागू होंगे कैफे-3 नियम

New Delhi: CAFE-3 norms to be implemented nationwide to curb vehicular pollution

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में प्रदूषण पर लगाम और यात्री वाहनों को अधिक ईंधन-कुशल बनाने के लिए केंद्र सरकार (central government) ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय (Union Ministry of Power) ने कैफे (कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी) नियमों के तीसरे चरण का मसौदा जारी कर दिया है। नए और सख्त नियम एक अप्रैल 2027 से लागू होंगे और अगले पांच साल (2031-32 तक) प्रभावी रहेंगे। सरकार ने नियमों के ड्राफ्ट पर छह अगस्त तक आम जनता और हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी नियमों का मुख्य उद्देश्य वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले सभी वाहनों के औसत कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन और ईंधन की खपत को कम करना है। इन नियमों के तहत कंपनियों को अपने वाहनों में प्रदूषण का औसत स्तर निर्धारित मानकों के भीतर रखना अनिवार्य होता है।केंद्र सरकार के ड्राफ्ट के अनुसार कैफे-3 नियम एम-1 श्रेणी में आने वाली उन सभी यात्री वाहनों पर लागू होगा, जिनमें चालक के अलावा अधिकतम आठ सवारियां बैठ सकती हैं। हालांकि, सालभर में 1000 से कम वाहन बेचने वाली कंपनियों को इस नियम से छूट दी जाएगी।