
नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (Enforcement Directorate) महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को टीवी होस्ट शेफाली बग्गा (TV host Shefali Bagga) से पूछताछ कर रहा है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।
शेफाली बग्गा को खंजन जगदीश कुमार ठक्कर का करीबी सहयोगी माना (Shefali Bagga is considered a close associate of Khanjan Jagdish Kumar Thakkar) जाता है, जिस पर भारत में बेटिंग ऐप के संचालन और प्रचार-प्रसार में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसी को मिले साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि शेफाली बग्गा विदेशों, विशेषकर दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग प्लेटफॉर्मों के प्रचार में (active role in promoting betting platforms) सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। ईडी की जांच में कथित रूप से ऐसे डिजिटल साक्ष्य और प्रचार सामग्री सामने आई है, जिनमें शेफाली बग्गा बेटिंग ऐप का प्रचार करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि वह केवल प्रचार तक सीमित नहीं थीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े सुझाव और टिप्स भी देती थीं।
जांच एजेंसी के मुताबिक, खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े लेनदेन का प्रमुख हवाला (hawala) ऑपरेटर है और कथित रूप से पूरे नेटवर्क के वित्तीय संचालन का प्रबंधन करता था। ईडी यह भी जांच कर रही है कि बेटिंग नेटवर्क के प्रचार और अवैध धन के प्रवाह में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।
सूत्रों का दावा है कि शेफाली बग्गा एक टेलीग्राम चैनल भी संचालित करती हैं, जहां कथित रूप से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े प्रचार और टिप्स साझा किए जाते थे। ईडी अब इस चैनल और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
