
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ (Bandra Terminus and Azamgarh) के बीच विशेष किराये पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस – आज़मगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार को 00:25 बजे आज़मगढ़ पहुँचेगी। यह ट्रेन 20 जुलाई, 2026 से 28 सितम्बर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05183 आज़मगढ़ – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आज़मगढ़ से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 18 जुलाई, 2026 से 26 सितम्बर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूण्डला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
