
डिजिटल सुविधाओं का उद्घाटन और लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां
मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (Slum Rehabilitation Authority) (एसआरए) मुख्यालय का दौरा कर संस्था की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एसआरए की डिजिटल और नागरिक-केंद्रित पहल की सराहना करते हुए पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।
आधुनिक आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन
सलमान खान ने एसआरए के अत्याधुनिक आईटी सर्वर रूम तथा वेस्ट कलेक्शन एंड सेपरेशन सपोर्ट रूम (IT server room and a waste collection and segregation support room) का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, नई डिजिटल व्यवस्था से ई-गवर्नेंस को मजबूती मिलेगी और प्रशासनिक कार्य अधिक सुरक्षित, पारदर्शी तथा प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।
इस अवसर पर सलमान खान ने एसआरए की कॉफी टेबल बुक का (SRA’s coffee table book) भी विमोचन किया। इस प्रकाशन में संस्था की पुनर्वास योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों और हितधारकों को एसआरए के कार्यों से अवगत कराना है।
50 से अधिक लाभार्थियों को मिली घरों की चाबियां
एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर SRA (Chief Executive Officer Dr. Mahendra Kalyankar) की उपस्थिति में सलमान खान ने 50 से अधिक पात्र झुग्गीवासियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और एसआरए के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुनर्वास प्रक्रिया पर संतोष जताया।
एसआरए अधिकारियों ने कहा कि यह दौरा संस्था के तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित कार्यों को प्रोत्साहित करने वाला रहा। कार्यक्रम में एसआरए के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
