
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की पुरुष और महिला यूथ हॉकी5एस टीमें (Indian men’s and women’s Youth Hockey5s teams) शनिवार को ओमान के मस्कट के लिए रवाना हो गईं। दोनों टीमें 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली पहली यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 (Youth Hockey5s Asian Championship) में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट पहली एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।
पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह (former Indian captain Sardar Singh) के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय पुरुष टीम को एलीट पूल में मेजबान ओमान, पाकिस्तान और बांग्लादेश (Elite Pool alongside hosts Oman, Pakistan, and Bangladesh) के साथ रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला टीम की कोच रानी हैं और उनकी टीम एलीट पूल में चीन, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान से मुकाबला करेगी।
भारतीय टीमों का अभियान 20 जुलाई से शुरू होगा। पुरुष टीम अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करेगी, जबकि महिला टीम कजाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
भारतीय हॉकी महासंघ को उम्मीद है कि दोनों टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेंगी।
